फतेहाबाद/टोहाना। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने नई पहल शुरू की है। अब वह हर शुक्रवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक सदर थाना टोहाना स्थित पुराने डीएसपी कार्यालय में आमजन की शिकायतें सुनेंगी।
पहल के पहले दिन टोहाना क्षेत्र के करीब 35 लोग अपनी समस्याएं लेकर एसपी के समक्ष पहुंचे। इस दौरान सात शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी ने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित थाना अधिकारियों को शिकायतें भेजकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी निकिता खट्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने को कहा, ताकि शिकायतकर्ताओं को जल्द राहत मिल सके।
इस पहल से लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। एसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है।