फतेहाबाद। शहर के नगर परिषद कार्यालय के बाहर पालिका बाजार में स्थित नंद साइकिल वर्क्स की दुकान में वीरवार दोपहर को कंप्रेशर (हवा भरने वाली टंकी) फट गया।
विज्ञापन
कंप्रेशर के फटने से हुए धमाके से दुकान का शटर भी उखड़ गया और आसपास हड़कंप मच गया। कंप्रेशर दुकान के सबसे पिछले हिससे में रखा था। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। दुकानदार नगर परिषद की अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में दुकान बंद कर प्रदर्शन में शामिल होने गया था। संवाद