फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान के बचे अवशेषों को जलाने पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिलाधीश डॉ. विवेक भारती ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से समस्त फतेहाबाद जिले में धान की फसल की कटाई के बाद बचे उसके अवशेषों को जलाने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। ये आदेश आगामी 5 दिसंबर, 2025 तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


जारी आदेश में बताया गया कि जिला में धान की कटाई का सीजन शुरू हो चुका है और किसान धान की कटाई के बाद अपने खेतों में धान की पराली को जला देते हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 तथा वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत दंड का भागीदार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें