फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, अग्रोहा रेफर

Sat, 28 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अनाजमंडी के पास शुक्रवार रात्रि एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर दो नामजद लोगों सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास व जानलेवा हमले की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए बयानों में मंगलीश निवासी वार्ड नंबर 3 फतेहाबाद व्यक्ति ने बताया कि वह अनाज मंडी के पास से गुजर रहा था कि विकास कुमार, संजू कुमार व चार-पांच अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर, जान से मारने की नीयत से आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उसे चोटें पहुंचाई गईं। घायल व्यक्ति को उसके परिजनों ने तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया जहां से उसे अग्रोहा में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि युवक को गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने विकास कुमार, संजू कुमार व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें