फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हांसपुर रोड बेहाल, लीकेज की समस्या

Sat, 28 Mar 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के हांसपुर रोड पर फैला पानी। - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुुुंगी से हांसपुर रोड के आजाद नगर कट पर जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए गले की फांस बन गई है। विभाग पर लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की जिम्मेदारी है, वही विभाग पिछले दो महीनों से समस्या को ठीक नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की समस्या को ठीक करने के नाम पर खोदा गया एक गड्ढा आज पूरी सड़क के लिए जी का जंजाल बन चुका है। विभाग की अनदेखी के कारण पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है। करीब दो माह में हजारों लीटर पीने का पानी सड़कों व आसपास के खेतों में बह चुका है। करीब दो माह से पीने का पानी ऐसे ही सड़कों पर खराब हो रहा है।
खराब हो रहे पीने के पानी को लेकर दुकानदारों ने काफी बार जन स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग की ओर इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

दो महीने से खुला पड़ा है मौत का गड्ढा : स्थानीय दुकानदारों व आसपास रहने वाले तरसेम, अमरीक, रघुवीर, सतनाम सिंह, काला आदि का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आजाद नगर के लोगों को नहरी पानी की सप्लाई के लिए जो पाइप लाइन डली हुई है, उसमें हल्की लीकेज थी जिस पर विभाग को सूचना दी गई।
इसके बाद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आए और उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पानी की नहीं यहां सीवरेज की समस्या है। इसके बाद कर्मचारी न तो इसे ठीक करने के लिए आए और न ही खोदे गए गड्ढे को भरा। पानी की सप्लाई के समय पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। विभाग गड्ढा खोदकर मानो अपनी जिम्मेदारी भूल गया है। अब यह गड्ढा गंदे पानी से लबालब भरा रहता है, जिससे राहगीरों, विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।
सड़क पर पानी फैलने से बढ़ रही गंदगी, दुकानदार परेशान



इस समस्या के कारण सड़क के करीब 200 मीटर के दायरे में जलमग्न हो चुका है। गड्ढे से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल रहा है। आलम यह है कि यहां स्थित दुकानों के आगे हर समय कीचड़ और बदबू का साम्राज्य रहता है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक आने से कतराते हैं जिससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।




करीब दो माह से विभाग की ओर से यह गड्ढा समस्या को ठीक करने के लिए किया गया था जिसके बाद से न तो समस्या हल हो रही है और न ही विभाग की ओर से यह गड्ढा भरा गया है।

- राम प्रताप, स्थानीय निवासी।

-

विभाग की लापरवाही के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर पानी भरने के कारण दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है।

- कुलदीप, स्थानीय निवासी।



सड़क पर पानी के फैलने के कारण वाहन चालकों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। विभाग को इस मामले में संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

- निर्मल, स्थानीय निवासी।

-

विभाग की ओर से समस्या को ठीक करने के लिए किए गए गड्ढे के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। विभाग को जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए। सड़क पर पानी भरने से बीमारी फैलने का खतरा भी काफी रहता है।
विज्ञापन


- रघुवीर सिंह, स्थानीय निवासी।

-

आजाद नगर के मुख्य रोड पर सीवरेज की समस्या का मामला संज्ञान में है। सोमवार को टीम को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

- सतपाल राेज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें