फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला परिषद को ढाई करोड़ का अनुदान जारी, विकास को मिलेगी गति

Sun, 20 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला परिषद को इस साल की टाइड व अनटाइड ग्रांट मिली चुकी है। जिससे विकास कार्याें को गति मिलेगी। सरकार की ओर से करीब ढाई करोड़ की अनुदान राशि टाइड व अनटाइड के तौर पर जारी की गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी अनटाइड ग्रांट को सभी पार्षदों में बराबर-बराबर बांटा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं सरकार की ओर से मिली टाइड ग्रांट के तहत जो काम करवाए जा सकते हैं, सभी वार्ड के पार्षदों से काम मांग कर उनके काम करवाए जाएंगे। सरकार की ओर से करीब साढ़े 98 लाख रुपये की राशि अनटाइड के तौर पर जारी की गई है। वहीं टाइड ग्रांट के तौर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जिला परिषद को जारी किए गए हैं। वहीं अभी सरकार की ओर से पंचायती राज को मिलने वाला बजट अभी तक जारी नहीं हुआ है।



ऐसे समझे टाइड व अनटाइड ग्रांट में अंतर

- फतेहाबाद जिला परिषद को करीब ढाई करोड़ की अनुदान राशि टाइड व अन टाइड के तौर पर प्राप्त हुई है। टाइड ग्रांट के तहत जिला परिषद की ओर से गांव में साफ-सफाई, शौचालय के निर्माण व उनकी सफाई का कार्य ही करवाया जा सकता है। अन टाइड ग्रांट के तहत पार्षद अपने वार्ड में कोई भी काम करवा सकता है। पहले जिला परिषद को मिली अनटाइड ग्रांट को पार्षदों की सहमति से बराबर-बराबर बांट लिया था। इस बार भी हाउस की बैठक में ग्रांट को बराबर बांटने को लेकर चर्चा होगी। अगर सभी पार्षद सहमति जताते है तो ही ग्रांट का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


-

सरकार की ओर से अनुदान राशि जारी की गई है। बाकी बजट आने के बाद ही काम शुरू करेंगे। वहीं इस अनुदान राशि को कहां पर इस्तेमाल करना है, पार्षदों की राय लेने के बाद ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


- सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें