फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से कार सवार की मौत

Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया रोड़ पर गांव जापतेवाला के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
कुलां। रतिया रोड पर गांव जापतेवाला के पास सोमवार दोपहर को पराली की गांठों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कार सवार गांव सहनाल निवासी अमन (26) की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पराली से ओवरलोड थी। सड़क में हल्का से मोड़ था। जिस कारण सामने से आ रहा रह कार चालक ने गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रॉली से बाहर निकली एंगल से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। अमन गांव में ही पोल्ट्री फार्म चलाता था।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में से युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अविवाहित था और उसके एक भाई और एक बहन और है। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना स्थित नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन


-

पोल्ट्री फार्म का सामान लेकर लौट रहा था अमन

अमन पोल्ट्री फार्म का काम करता है। वह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर टोहाना से अपने व्यवसाय संबंधित कुछ सामान खरीदने गया था। वहां से वो सामान लेकर गांव लौट रहा था। जब वह कुलां रतिया मार्ग पर गांव जापतेवाला के पास पहुंचा तो यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें