फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी के बेटे सहित 94 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, विभाग ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले की लंबित 144 में से 94 लोगों की रिपोर्ट आई है जो निगेटिव पाई गई है। इसमें उस मौलवी का बेटा भी शामिल है जो 19-20 मार्च को जमातियों के संपर्क में आया था। हालांकि अभी भी विभाग को तकरीबन 55 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें कोटा से लौटे 20 लोग शामिल हैं जिन्हें शहर की दो धर्मशालाओं में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ये उम्मीद लगा रहे हैं कि सोमवार दोपहर तक बाकी बची रिपोर्ट भी आ सकती हैं। इसके अलावा रविवार को भी पांच लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उधर टोहाना में कोरोना वायरस महामारी के चलते सर्विलेंस टीम इंचार्ज मेडिकल अधिकारी ने किरयाना स्टोर संचालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहर के दोनों व्यापार मंडलों के माध्यम से दुकानदारों को चेतावनी दी है। सर्विलेंस टीम इंचार्ज डॉक्टर कुणाल वर्मा ने व्यापार मंडल को लिखे पत्र में कहा कि करियाना स्टोर द्वारा लोकल सामान पैक करने व उनके वर्करों द्वारा सफाई का ध्यान न रखने बारे पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि करियाणा स्टोर लोकल सामान खुद पैक करके बेच रहे हैं, ऐसा करते समय वे मास्क, दस्ताने का भी प्रयोग नही कर रहे हैं। इस लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का भय बना रहता है। उन्होंने करियाणा स्टोर संचालकों को चेतावनी देते हुए का कि ऐसा लापरवाही करने पर उनके खिलाफ कोविड19 एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें