खाबड़ाकलां में घर का बाथरूम जिसमें जली अवस्था में मृत मिला महिला का शव।
- फोटो : Fatehabad
गांव खाबड़ाकलां के एक घर में विवाहिता का जली हुई हालत में शव मिलने का मामला सामने आया है। सबसे पहले मां के शव को बेटियों ने देखा और शोर मचा दिया। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मृतका की पहचान रमनदीप कौर (30) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने अपने दामाद संदीप व उसके भाई पवन पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति संदीप चूली बागड़ियान में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका रमनदीप कौर के पिता सरजीत निवासी ढिलवां जिला फरीदकोट ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व खाबड़ा निवासी संदीप के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही उसका पति नशे का आदी होकर उसके साथ मारपीट करने लगा। शनिवार को उसके पति संदीप व जेठ पवन ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। भट्टूकलां पुलिस ने मृतका के पिता के ब्यान पर खाबड़ाकलां निवासी मृतका के पति संदीप व जेठ पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि खाबड़ा कलां निवासी संदीप ने करीब 5 वर्ष पूर्व मृतका से प्रेम विवाह किया था। मृतका के दो लड़कियां हैं जिसमें एक करीब साढ़े तीन साल व दूसरी सवा साल की है। मृतका को पति संदीप चूली बागड़ियान में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है।