फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के 11 पदाधिकारी और 60 अज्ञात किसान शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
मंदसौर हिंसा के विरोध एवं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनमें अखिल भारतीय किसान सभा, किसान यूनियन, सीटू, जाट संघर्ष समिति, सीआईएम (माकपा) 11 सदस्याें समेत 60 अज्ञात किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एएसआई राजपाल की शिकायत पर भाकियू के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल, जगदीश निवासी पारता, विष्णुदत्त निवासी भट्टूकलां, छत्रपाल निवासी नथवान, रामकुमार बहबलपुरिया, हंसराज सिवाच निवासी गोरखपुर, मदन सिंह, अजय सिंह निवासी ढाणी भोजराज, अंग्रेज निवासी बुआन, रघुवीर निवासी नहला, नरेश कुमार निवासी जांडली कलां व अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने, आमजन को परेशान करने और नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें