फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 14 केंद्रों पर 8678 अभ्यर्थी देंगे एचटेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर तीन शिफ्टों में 8678 अभ्यर्थी परीक्षा देेंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बुधवार को केंद्र सुपरिटेंडेंट की बैठक बुलाई है। बैठक में परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक लेवल तीन पीजीटी की 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक परीक्षा होगी। लेवल दो टीजीटी की 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और लेवल एक पीआरटी की 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक परीक्षा होगी। एचटेट को लेकर जिला मुख्यालय पर 14 केंद्रों पर होगी। लेवल तीन की परीक्षा के लिए 9 केंद्र, लेवल दो की परीक्षा के लिए 14 और लेवल एक की परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


ये अभ्यार्थी देंगे परीक्षा
लेवल अभ्यर्थी
लेवल तीन 2728
लेवल दो 4139
लेवल एक 1811

परीक्षा केंद्र लेवल तीन लेवल दो लेवल एक
अपेक्स पब्लिक स्कूल 109
गर्ल्स कॉलेज भोड़िया खेड़ा ब्लॉक एक 310
गर्ल्स कॉलेज भोड़िया खेड़ा ब्लॉक दो 310
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खंड एक 310
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खंड दो 310
चेतन्य टेक्नो स्कूल 248 310
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल 310 310
मॉडल संस्कृति स्कूल 310 310
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन 310 310 261
स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल 310 310 310
महाराजा अग्रसेन स्कूल 310 310 310
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक एक 310 310 310
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक दो 310 310 310
पायनियर कॉवेंट स्कूल 310 310 310
एचटेट को लेकर जिला मुख्यालय पर 14 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सुपरिटेंडेंट की बैठक बुलाई गई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें