फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फैमिली आईडी में आय बढ़ने से नहीं मिल रही विवाह शगुन योजना की राशि

विज्ञापन
राजेंद्र सिंह,निवासी रत्ता टिब्बा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में अगर आपकी राशि 1.80 लाख रुपये से अधिक है, तो आप मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि के हकदार नहीं रहेंगे। अब सरकार की नई पॉलिसी के तहत 1.80 लाख की आय से कम के ही पात्रों को ही अब इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में कुछ त्रुटियां भी सामने आ रही हैं। बाढ़ के कारण जिनके खातों में मुआवजा राशि आई है तो, उनकी सालाना आय अधिक मानकर उनको भी इस योजना से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए सरकार अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार, आवेदकों को शगुन राशि उनके खाते में उपलब्ध करवाती है। सरकार की ओर से लेबर विभाग की ओर से जारी मजदूर की कॉपी पर उसकी बेटी के लिए एक लाख एक हजार रुपये, 1.80 लाख रुपये कम अनुसूचित जाति परिवार की बेटी के लिए 71 हजार रुपये, 1.80 लाख से कम आय की विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये, सामान्य व पिछड़ा वर्ग जिनकी आय 1.80 लाख रुपये से कम है, तो 31 हजार रुपये सरकार की ओर से दिया जाता है। सरकार ने इस बार फैमिली आईडी बनने के बाद जिन पात्र परिवारों की आय इससे दुगनी है, उनको विवाह शगुन योजना का लाभ देना बंद कर दिया है। केवल 1.80 लाख से नीचे के पात्र परिवारों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसका असर अब उन पात्रों को पर भी पड़ने लगा है, जिन्होंने पीपीपी की शर्त से पहले ही इस योजना के लिए आवेदन किया था।


11 माह पहले किया आवेदन, नहीं मिली राशि
गांव रत्ताटिब्बा के किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि 11 माह पहले उसकी बेटी की शादी के बाद उसने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उसे शगुन राशि नहीं मिली है। उसने जिला कल्याण विभाग फतेहाबाद में सभी कागजात जमा करवा दिए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपकी राशि दस दिनों में डाल जाएगी, लेकिन अब 11 माह का बीत जाने के बाद भी विवाह शगुन योजना की राशि नहीं आई तो मैंने जिला कल्याण विभाग में पता किया। मुझे बताया गया कि आपके खाते में बाढ़ के कारण हुई हानि की मुआवजा राशि के आने से आपकी सालाना आए एक लाख 80 से हजार से ज्यादा हो गई, इसलिए अब आप विवाह शगुन योजना का लाभ नहीं ले सकते। मेरे खुद के पास जमीन नहीं है मैं ठेके पर जमीन लेकर खेती करता हूं और मुआवजा राशि में जो रुपये आए वो मुझे जमीन मालिक को देने हैं। फसल डूब चुकी, विवाह का कर्ज चुकाना था, लेकिन सालाना आय का बहाना बनाकर मुझे शगुन राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन



10 करोड़ रुपये का मिला है बजट
साल 2023-24 के लिए इस योजना में समाज कल्याण विभाग को 10 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। जिसके तहत 1354 लोग इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं और अब तक 81914000 की राशि पात्रों को वितरित की जा चुकी है।


मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उन्हीं पात्रों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपये से कम है। अगर रत्ताटिब्बा के किसान ने पहले आवेदन किया था, तो इसकी जांच की जाएगी और इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

-पुष्पा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें