फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना में 80 एमएम बारिश, घरों व दुकानों में भरा पानी

विज्ञापन
भूना शहर में घर में घुसे पानी को बाल्टी से बाहर निकालता नागरिक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना शहर में मंगलवार सुबह से दोपहर तक हुई 80 एमएम बारिश से हुए जलभराव से मुसीबत बढ़ गई। निचले मोहल्लों, गलियों व सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। अनाज मंडी, डाकघर वाली गली तथा भगत सिंह मार्केट की दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा है। हिसार रोड पर जनता धर्मशाला के पीछे गंदे पानी का तालाब ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लक्ष्मी अनाज मंडी में दो से तीन फुट पानी सड़कों पर जमा हो गया। कई दुकानें पानी से लबालब हो गई। डाकघर वाली गली में प्रिंटिंग प्रेस व साउंड की दुकानों में पानी घुसने से काफी सामान खराब हो गया। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। बगला जोहड़ पर कब्जा होने के कारण बारिश का पानी घरों में तथा नेहरू पार्क के आसपास की सड़कों पर भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी रामलीला ग्राउंड के पीछे की बस्ती, मां दुर्गा मंदिर एरिया, वार्ड नंबर 11 का पंजाबी मोहल्ला, टेलीफोन एक्सचेंज एरिया, गुरु जंभेश्वर मंदिर के पीछे की बस्ती व पंजाब नेशनल बैंक के सामने की सड़क और लक्ष्मी अनाज मंडी में लोगों ने झेली।
विज्ञापन

तालाब की सफाई के नाम पर 35 लाख कीगड़बड़ी के आरोप
शहरवासी विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि शहर में तीन गंदे पानी के तालाबों की सफाई के नाम पर 35 लाख रुपये खर्च किए गए थे। मगर वास्तविकता में उपरोक्त तालाबों की सफाई नहीं हुई। खानापूर्ति करके अधिकारियों की सांठगांठ से गड़बड़ी की गई। तालाबों की सफाई को लेकर आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। तालाबों की सफाई नहीं हुई और नगरपालिका ने अलग-अलग तीन तालाबों के 35 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इस संबंध में नगरपालिका के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि यह मामला उनसे पहले का है, लेकिन इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। शहर में गंदे पानी निकासी व्यवस्था को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

भूना के डाकघर वाली गली में दुकानों में घुसा पानी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें