फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मंत्री के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व छह सुपरवाइजर सहित 8 निलंबित

Sat, 14 May 2022 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को रतिया कार्यालय में खामियां मिली थीं। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की गाज जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित आठ कर्मचारियों पर गिरी है।
विज्ञापन
रतिया में राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के शुक्रवार को फतेहाबाद जिले के रतिया के सीडीपीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की गाज जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित आठ कर्मचारियों पर गिरी है। मंत्री के आदेश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला, छह सुपरवाइजर और एक असिस्टेंट को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार देर शाम को इसकी सूचना जारी हुई।

विज्ञापन

 
ये मिली खामियां
राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सामने आया था कि जनवरी महीने में भेजे गए फोर्टिफाइड दूध का वितरण नहीं किया हुआ था। सैनेटरी नैपकिन वितरण में भी खामियां मिली थी। इसके अलावा सुपरवाइजरों व कर्मचारियों की कार्यालय में गैर हाजिरी थी। मंत्री के स्टाफ द्वारा सूचना देने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी रतिया पहुंची थी। उनको भी मंत्री ने निगरानी नहीं करने के लिए जमकर लताड़ लगाई थी।
 
इनको किया गया है निलंबित
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के आदेश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी  सीमा रोहिल्ला, सुपरवाइजर हरदीप कौर, सुपरवाइजर सोनू, सुपरवाइजर मिशु नागपाल, सुपरवाइजर समेष्ठा, सुपरवाइजर सुशीला, सुपरवाइजर सुमनलता और असिस्टेंट विजय को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

 
अब जल्द से जल्द दूध वितरण के दिए गए निर्देश
हालांकि, मंत्री के सामने खामियां मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने रतिया सीडीपीओ को जल्द से जल्द फोर्टिफाइड दूध को गर्भवती महिलाओं को वितरित करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शनिवार को डीसी प्रदीप कुमार ने भी जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यालय बुलाकर अनियमितताओं को लेकर क्लास लगाई। डीसी ने कहा कि मॉनिटरिंग बेहतर होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें