फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 लोगों की होनी थी रजिस्ट्री, दोपहर को नायब तहसीलदार पहुंचे तो नहीं चला कंप्यूटर

विज्ञापन
भूना में उप तहसील कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। भूना के उपतहसील कार्यालय में सोमवार को रजिस्ट्री का दिन होने के बावजूद नायब तहसीलदार भट्टू कलां से दोपहर बाद भूना पहुंचे। 76 लोग दस्तावेज लेकर रजिस्ट्री करवाने के लिए लाइनों में लगे। मगर कंप्यूटर में तकनीकी खराबी हो गई और काम बंद हो गया। इससे लोगों ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एडवोकेट व वसीका नवीस भी उप तहसील में लगातार हो रही परेशानी से खफा होकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर आए। पूर्व कैप्टन एवं किसान नेता रामकृष्ण भगासरा ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार को किसी भी प्रकार की परेशानी लोगों के सामने आई तो सिरसा-चंडीगढ़ रोड जाम करके अधिकारियों को बंधक बनाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से भूना में नायब तहसीलदार स्थायी रूप से न होने के कारण 20 गांवों के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी रामजीलाल, वजीर सिंह, देशराज, एडवोकेट रामपकाश, एडवोकेट शत्रुघ्न, एडवोकेट रोशनी ढिल्लों राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, हवा सिंह आदि नेे बताया कि जमीनों एवं प्लाटों की रजिस्ट्री, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, निशानदेही, जमीन की तकसीम, विरासत और तबादले चढ़ाने, बिजली और पानी के कनेक्शन, बैंक लोन संबंधी कागजात आदि बनाने में दिक्कत आ रही है। डीसी ने 23 फरवरी को भट्टू कलां के नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ को भूना का अतिरिक्त कार्यभार दिया था। मगर सोमवार को पहले ही दिन दिक्कत हो गई। नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ से जानकारी लेने के लिए मोबाइल फोन पर बार-बार संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
डीसी के संज्ञान में लाकर समस्या का करेंगे समाधान : नगराधीश
भूना उपतहसील कार्यालय में भट्टू कलां के नायब तहसीलदार को सोमवार व बुधवार को रजिस्ट्री कार्य दिवस पर जाने के लिए लिखित आदेश जारी किए थे। सोमवार को समस्या क्यों आई, इसको लेकर डीसी के संज्ञान में लाकर समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, सीटीएम, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें