फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए 73 छात्र चयनित

Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में निरीक्षण करते हुए डीईओ और डीएसएस
विज्ञापन
फतेहाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बुधवार को इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का परिणाम जारी कर दिया है। जिले के 73 विद्यार्थियों के सुझाव (आइडिया) का चयन विभाग ने किया है। विभाग की ओर से पिछले दिनों कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए थे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को इन 73 विद्यार्थियों के सुझाव अच्छे लगे। अब विभाग की तरफ से इन विद्यार्थियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी। इन विद्यार्थियों को अपने सुझाव पर मॉडल बनाना है। इसके बाद उन मॉडलों की जिलास्तर, प्रदेशस्तर और राष्ट्रीयस्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। राष्ट्रीयस्तर पर चयनित विद्यार्थी को जापान जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


-

प्रत्येक स्कूल से मांगे गए थे पांच आवेदन :

शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के 1,552 विद्यार्थियों ने अपने मौलिक विचारों और नवपरिवर्तनों के नए सुझाव ऑनलाइन भेजे थे। इनमें एक स्कूल पांच सुझाव भेज सकता था। इस योजना के तहत विद्यार्थी को मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये जारी होंगे। अधिकारियों के मुताबिक ये राशि इसी माह जारी हो सकती है। विद्यार्थियों को तीन से चार माह में अपने सुझाव के आधार पर ही मॉडल तैयार करना होगा। इसके बाद खंड और जिलास्तर की प्रतियोगिता ऑनलाइन ही होगी।



जापान जाने का मिल सकता है मौका

राष्ट्रीयस्तर पर चयनित विद्यार्थी को 15 दिन के लिए जापान जाने का मौका मिल सकता है। इससे पहले इस योजना के तहत जिन विद्यार्थियों के सुझाव को चुना गया है वे सभी उस पर मॉडल तैयार करेंगे। इसके बाद कई स्तरों पर उनकी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रीयस्तर पर श्रेष्ठ 60 सुझावों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




इंस्पायर अवाॅर्ड का वर्षवार परिणाम :

वर्ष अवार्ड के लिए चयनित सुझाव

2021-22 33

2022-23 27

2023-24 60

2024-25 73

-कोट

इंस्पायर मानक अवाॅर्ड का परिणाम जारी हो गया है। जिले से 73 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिले में पहले से अधिक आवेदन हुए थे। चयनित विद्यार्थियों को बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ये कदम उठा रहा है। - मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ



ये गर्व की बात है कि जिले से 73 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पिछले सालों की तुलना में ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसी योजनाओं से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें