फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 13 दुकानदारों ने 7 वर्ष से नहीं भरा किराया, सील करने की तैयारी

Wed, 05 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ताऊ देवीलाल मार्केट में किराएदारों को किराया भरने के निर्देश देते हुए ईओ राजेंद्र स
विज्ञापन
फतेहाबाद। बकाया किराया न भरने पर नगर परिषद प्रशासन दुकानों को सील करने की तैयारी में है। ताऊ देवीलाल मार्केट के 13 दुकानदारों ने पिछले सात वर्ष से किराया नहीं भरा है। नगर परिषद अब दुकानें सील करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी टीम के साथ ताऊ देवीलाल मार्केट में पहुंचे और किराया न भरने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर नहीं जमा करवाया तो कार्रवाई की जाएगी। ताऊ देवीलाल मार्केट में 17 दुकानदारों में से 13 दुकानदार करीब सात वर्ष से किराया नहीं भर रहे हैं। इन दुकानदारों का करीब 1.25 करोड़ रुपये का किराया बकाया है।

नगर परिषद के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नोटिस के बाद भी किराया नहीं भरा तो दुकानों को सील भी किया जा सकता है। इस दौरान कई दुकानदारों ने कहा कि उनका जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) माफ किया जाए। जो एग्रीमेंट हुआ था उसमें लिखा गया था कि जीएसटी समेत किराया है लेकिन अब जीएसटी अलग से जोड़ा जा रहा है। लेकिन अधिकारियों ने इसको लेकर छूट देने से मना कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की तरफ से किराए पर जीएसटी तय है और ये भरना ही होगा।
विज्ञापन




दुकानदारों ने जीएसटी लगते ही भरना बंद कर दिया किराया

अधिकारियों की माने तो ताऊ देवीलाल मार्केट में 17 दुकानें हैं। इसमें दो दुकानें खाली हैं और दो ही दुकानदार समय पर किराया भर रहे हैं। इसके अलावा 13 दुकानदार करीब सात वर्ष से किराया नहीं भर रहे हैं। स्थिति ये हो गई है कि एक दुकान का ही किराया 10 लाख तक पहुंच गया है। किराए पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है।



स्वामित्व योजना के लाभ लेने में दुकानदारों को आ सकती है परेशानी

नगर परिषद की शहर में करीब 270 दुकानें हैं। इसमें 30 दुकानें खाली हैं। 55 दुकानों की नगर परिषद प्रशासन द्वारा स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री करवाई जा चुकी है। इसके अलावा अन्य दुकानों को नगर परिषद ने किराए पर दे रखा है। ऐसे में ताऊ देवीलाल मार्केट के दुकानदारों को स्वामित्व योजना का लाभ लेने में अड़चन आ सकती है। इसकी वजह ये है दुकानदार का किराया समय पर भरा होना जरूरी है। मालिकाना हक भी उन्हीं को मिलेगा, जो 20 साल से किराएदार हैं।





ताऊ देवीलाल मार्केट के कुछ दुकानदार लंबे समय से किराया नहीं भर रहे हैं। हालात ये है कि सवा करोड़ रुपये किराया बकाया हो गया है। दुकानदारों के पास खुद जाकर आए हैं और उन्हें भरने के लिए कहा गया है। अगर दुकानदार किराया नहीं भरते हैं तो जो कार्रवाई है वह की जाएगी।
विज्ञापन


- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें