फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब..। माता पिता करते हैं दुव्र्यवहार, नहीं करने देते पढ़ाई,मैं गलत कदम उठाने पर मजबूर हूं 4

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने माता-पिता और भाई बहन के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने शिकायत में कहा है कि उक्त लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से न ही तो उसकी पढ़ाई हो रही है तथा वह जिंदगी से तंग आ चुकी है इसलिए वह गलत कदम उठाने पर मजबूर है। पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता, माता, भाई व बहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की पढ़ती है तथा उसके स्कूल जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। शिकायत में कहा गया है कि इन दिनों वह शहर की एक एकेडमी में ट्यूशन ले रही है। माता-पिता व भाई घर में उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसलिए वह जिंदगी से तंग आ चुकी है तथा उसे अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। उसने शिकायत में बताया है कि माता-पिता उसे मारते-पीटते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उक्त कारणों के चलते वह गलत कदम उठाने पर मजबूर है। इतना ही नहीं इस संबंध में पीड़िता दुर्गा शक्ति एप पर भी शिकायत कर चुकी है। जिसके बाद दुर्गा शक्ति की टीम के उसके घर पहुंचने के बाद उसके माता पिता ने उसे प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया लेेकिन उसके बाद भी उक्त आरोपियों में कोई सुधार नहीं है। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें