अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
सिटी वेलफेयर क्लब एवं सरबत दा भला संस्था की ओर से हरियाणा कला परिषद के सहयोग से किड्स केयर कैंपस में 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित नि:शुल्क डांस वर्कशाप का शुभारंभ संघ प्रचारक गुरबख्श मोंगा व डॉ अंजना डाबड़ा ने किया
उन्होंने कहा की सिटी वेलफेयर क्लब सही मायनों मे नि:स्वार्थ सेवा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कर रहा है ओर नये कलाकारों में लोक कला के प्रसार के लिए हरियाणा कला परिषद बच्चों को बेहतरीन अवसर दे रहा है। डीआईडी कलाकार अजय कायत ने बच्चों को नृत्य की विभिन्न विधाएं बताई। नृत्य निर्देशक कुलदीप बकौलिया व कोरियोग्राफर अमनदीप कौर ने बच्चों को नृत्य सिखाया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महिला विंग संरक्षक वीना भ्याना, पवन रूखाया, अंजू बतरा, डॉ रीना नागपाल, रमनदीप सिंह, गुलशन रहेजा, धर्मपाल चावला, सुरेंद्र गाबा, विकास गोयल, दीपक मोंगा आदि उपस्थित रहे।