अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर में एक 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवा को वीरवार को टोहाना रोड पर स्थित भूना बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे की मां के बयानों पर आरोपी देवा के खिलाफ पिटाई करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया था कि उसका 9 वर्षीय बच्चा शाम को जब अनाज मंडी में अपने भाई की चाय की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान बैंड सर्विस में कार्यरत देवा नाम के व्यक्ति ने बच्चे को रोक लिया और उसे बहला-फुसलाकर टोहाना रोड स्थित अपनी बैंड बाजे की दुकान के चौबारे पर गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया और उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने वीरवार को आरोपी देवा को भूना बस स्टैंड से काबू कर लिया।