फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अशोकनगर में जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार, 1.16 लाख रुपये बरामद

Sun, 18 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के अशोक नगर में जुआरियों से बरामद रा​शिस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। अशोकनगर में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 16 हजार जुआ राशि बरामद की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रंजत के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि अशोक नगर स्थित एक मकान में कुछ लोग रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने वहां से धर्मवीर, बृजभूषण निवासी अशोक नगर, पवन कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, अमन निवासी मातूराम कॉलोनी, हिमांशु निवासी भीमां बस्ती, तरुण कुमार निवासी संन्यास आश्रम रोड और सोनू निवासी गुरुनानकपुरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें