फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भवन में स्थापित हुआ बाल कल्याण व परामर्श केंद्र, टैगोर स्कूल में आयोजित हुआ सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बाल भवन के प्रांगण में बाल कल्याण और परामर्श केंद्र की स्थापना की गई है। इसके लिए फतेहाबाद के टैगोर मॉडल स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें फतेहाबाद जिला के पांच विद्यालयों के कक्षा 8 से 12वीं तक के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। सेमिनार में स्टेट नोडल ऑफिसर अनिल मलिक ने बच्चों को अनेक विषयों पर टिप्स दिए और जीवन में आगे बढ़ते हुए अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि जिला में यह पहला बाल कल्याण व परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है। निरंतर प्रयासों से अतिशीघ्र जिला फतेहाबाद के अन्य क्षेत्रों में भी यह केंद्र स्थापित किये जाएंगे, ताकि पूरे जिले के बच्चों को यह सुविधा दी जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानन्द सिहाग, जिला बाल कल्याण अधिकारी जगदीश कुमार तथा टैगोर मॉडल स्कूल संचालक बनवारी लाल तनेजा सहित अनेक स्कूलों से आए अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें