फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 हजार लोगों ने लगवाया टीका, जिले में नहीं मिला नया संक्रमित

विज्ञापन
पपीहा पार्क के बाहर लगे कैंप में टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। बुधवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। फिलहाल दो ही एक्टिव केस है। बुधवार को जिले में 418 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 331 आरटीपीसीआर सैंपल लिए। अभी लैब से 1101 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग 3 लाख 7 हजार 378 सैंपल ले चुका है। इसमें 17832 लोग कोरोना संक्रमित मिले। राहत यह है कि जिले में 17346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बुधवार को बारिश में भी टीका लगवाने वालों में जोश दिखा। जिले में 6075 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। करीब 3800 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जिले में अब तक 5.15 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लग चुकी है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 415
45 से 59 साल 1193
18 से 44 साल 4467
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। लोगों से अपील है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं। जिले में अब तक 5.15 लाख लोग पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें