फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद में छुट्टी के दिन भी जमा हुआ साढ़े 5 लाख गृहकर, आज भी खुली रहेगी ब्रांच

Sun, 30 Jul 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर बिल ठीक करवाते हुए प्रॉपर्टी मालिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में रविवार को छुट्टी के दिन भी गृहकर शाखा खुली रही। रविवार को आम दिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा गृहकर जमा हुआ। छूट के आखिरी दिन से एक दिन पहले गृहकर जमा करवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। नगर परिषद में काउंटर पर 5 लाख 51 हजार रुपये गृहकर जमा हुआ। जबकि शनिवार को 5 लाख 14 हजार रुपये गृहकर जमा हुआ था।
विज्ञापन

गृहकर पर छूट का आखिरी दिन होने के चलते सोमवार को छुट्टी के दिन भी गृहकर शाखा खुली रहेगी। नगर निकाय ने 31 जुलाई तक गृहकर पर 10 फीसदी और ब्याज पर 30 फीसदी की छूट दे रखी है।

18 करोड़ रुपये सरकारी कार्यालयों का बकाया
नगर परिषद का करीब 30 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। करीब 18 करोड़ रुपये सरकारी कार्यालयों का बकाया है। पिछले साल मात्र डेढ़ करोड़ ही गृहकर आया था जबकि इससे पहले करीब 18 करोड़ रिकवरी हुई थी। अब फिर 30 करोड़ बकाया हो चुका है। रिकवरी को लेकर नगर निकाय कई बार छूट भी दे चुका है। पिछले साल दिसंबर माह में ब्याज पर 100 फीसदी की छूट दी गई थी।
विज्ञापन


बिल ठीक करवाने के लिए लग रही लाइनें
नगर परिषद ने वर्ष 2023-24 के बिल बांटने के लिए गाजियाबाद की एजेंसी को ठेका दे रखा है। एजेंसी शहर में 25 हजार बिल बांट चुकी है। जबकि 27 हजार प्रॉपर्टी है। बिल पहुंचने के बाद लोग उसे ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे है। रोजाना 200 से 250 शिकायतें गलत बिल को लेकर आ रहीं हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद में गृहकर बिल पर छूट जारी है। 31 जुलाई तक बिल जमा करवाकर छूट का फायदा लिया जा सकता है। सोमवार को छुट्टी के बावजूद कार्यालय खुला रहेगा।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें