फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में पकड़े गए 469 कुत्ते, 449 का हुआ ऑपरेशन

Sat, 21 Jun 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शहर फतेहाबाद में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण करते डीएमसी सं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में कुत्तों को पकड़ने व उनकी बधियाकरण के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। एजेंसी कर्मचारी कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण करने बधियाकरण कर रहे हैं। अभी तक शहर में 469 कुत्ते पकड़े गए हैं और 449 का ऑपरेशन हुआ है।
दूसरी तरफ शहर में कई डॉग लवर एजेंसी के काम पर एतराज कर रहे हैं। उनका आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी कुत्तों की सही से देखरेख नहीं कर रहे हैं। शनिवार को जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने पहले सिरसा रोड पर गुरु जंभेश्वर धर्मशाला के नजदीक चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद खैराती रोड पर बने डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर का अवलोकन किया। नगर आयुक्त ने वहां पर कुत्तों के बधियाकरण का कार्य जांचा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि 469 कुत्तों में से 449 का ऑपरेशन कर उनमें से 398 को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने एजेंसी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कुत्तों को नियम अनुसार ही पकड़ा जाए और बधियाकरण के बाद उनकी सही से देखरेख की जाए।
-
सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद के 1 जून से 21 जून तक चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे जगजीवनपुरा रोड पर बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचे, जहां सुबह की सैर पर आए वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं आदि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से पार्क में साफ-सफाई की जानकारी लेकर उन्हें घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के ईओ राजेन्द्र सोनी व सीएसआई सतपाल सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें