अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहर की पुरानी गोशाला क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई होने से क्षुब्ध लोगों ने वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर आक्रोश के चलते अपने मटके तक चौक में फोड़ दिए। वार्डवासी दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह, पाला सिंह, अजैब सिंह, महंगा सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम कुमार, राम प्यारी, करतारो, बिमला, शामो, अजैब कौर, हरदेव कौर ने बताया कि पिछले कई दिनों से नालियों का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं, जिस कारण उनकी कालोनियों में अनेक बीमारियां भी फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि कालोनी में अनेक स्थानों पर पीने की पाइपें लीकेज होने के कारण उसमें नालियों का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है और वही पानी घरों में सप्लाई हो रहा है।
दूषित पानी सप्लाई होने के कारण कालोनी के अनेक घरों में उल्टी व दस्त की बीमारी भी फैल रही है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पानी की सप्लाई को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा वार्ड के पार्षद को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, मगर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वार्डवासियों ने बताया कि वीरवार को भी दोपहर को जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू हुई तो अनेक घरों में दूषित पानी सप्लाई हो गया, जिसके पश्चात कालोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया और विरोध स्वरूप वार्ड के चौक पर ही एकत्रित हो गए।
दूषित पानी की सप्लाई से भड़के लोग, मटके फोड़ जताया विरोध
जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
15एफटीबीपी23 : रतिया में दूषित पेयजल के चलते प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।