फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के बीच स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में जिले के 36 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसमें 6 निजी स्कूल भी शामिल हैं। स्वच्छता के मामले में शहरी स्कूलों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने बाजी मारी है।
बता दें कि शिक्षा विभाग ने जिले सरकारी और निजी स्कूलों से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को लेकर आवेदन मांगे थे। जिले में 890 स्कूलों में से 812 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 802 स्कूल सही पाए गए। जिले के 743 स्कूलों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए चुना गया। अहम बात यह है स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 24 शहरी और 12 ग्रामीण स्कूलों का चयन हुआ है।
फोर स्टार और फाइव स्टार स्कूल चुने
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को लेकर शिक्षा विभाग ने सब कैटेगरी और ओवरऑल कैटेगरी तय की। ओवरऑल कैटेगरी में पीने का पानी, शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, भवन प्रबंधन, कोविड प्रबंधन, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस को शामिल किया। 68 एबीेआरसी और बीआरपी ने स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान फाइव स्टार यानी ओवरआल कैटेगरी में आठ स्कूलों और फॉर स्टार यानी सब कैटेगरी में 28 स्कूलों को चुना गया। ओवरआल कैटेगरी के स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की सभी शर्तों को पूरा किया है। सब कैटेगरी यानी स्कूलों ने कुछ श्रेणियों में उपलब्धि हासिल की है।
ओवरऑल कैटेगरी में शामिल स्कूल
खंड स्कूल
रतिया जीपीएस हड़ोली
रतिया जीएमएस जल्लोपुर
रतिया जीएसएसएस हड़ोली
जाखल जीएचएस रत्ताथेह
फतेहाबाद सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल
फतेहाबाद जॉन वेसले कॉवेंट स्कूल
भूना जीपीएस घोटडू
भूना आरोही मॉडल स्कूल डूल्ट
इन खंडों के स्कूल सब कैटेगरी में हुए शामिल
खंड स्कूल कैटेगरी
टोहाना ईलाइट विजन स्कूल हाथ धोना साबुन के साथ
टोहाना हिंद पब्लिक स्कूल व्यवहार परिवर्तन एवं भवन प्रबंधन
टोहाना ईलाइट विजन स्कूल कोविड प्रबंधन
रतिया जीएमएस कंवलगढ़ शौचालय
रतिया जीपीएस हड़ोली हाथ धोना साबुन के साथ
रतिया जीपीएस हड़ोली आपरेशन एवं मेंटेनेंस
रतिया जीएमएस बबनपुर व्यवहार परिवर्तन एवं भवन प्रबंधन
रतिया जीपीएस हड़ोली कोविड प्रबंधन
रतिया जीएसएसएस हड़ोली शौचालय
रतिया जीपीएस जल्लोपुर हाथ धोना साबुन के साथ
रतिया जीपीएस जल्लोपुर कोविड प्रबंधन, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस
रतिया हैप्पी मॉडल स्कूल रतिया ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस
जाखल स्वामी दयानंद स्कूल सिधानी व्यवहार परिवर्तन एवं भवन प्रबंधन
जाखल जीएचएस रत्ताथेह व्यवहार परिवर्तन एवं भवन प्रबंधन
जाखल जीजीएसएसएस जाखल पानी, कोविड प्रबंधन
फतेहाबाद जीएमएस तामसपुरा शौचालय
फतेहाबाद जीपीएस अहलीसदर ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस
फतेहाबाद सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस
भूना जीपीएस ढाणी बोस्ती पानी
भूना जीपीएस घोटडू पानी, कोविड प्रबंधन
भूना जीजीएसएसएस जांडलीकलां पानी
भूना जीजीपीएस भूना पानी
कोट
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को लेकर जिले के सरकारी और निजी स्कूलों से आवेदन मांगे गए थे। ओवरऑल कैटेगरी में जिले के 8 और सब कैटेगरी में 28 स्कूलों का चयन हुआ है। इन स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
-महाबीर सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग