फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाजमंडी में 3.31 लाख क्विंटल धान पहुंचा, खरीद धीमी, ढेरियों से अटी मंडियां

Wed, 07 Oct 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में गेटपास जारी करवाने के लिए बायोमेट्रिक करवाते किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में परमल धान की आवक जोरों पर है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 3 लाख 31 हजार 630 क्विंटल धान पहुंच चुका है। बुधवार को ही 87000 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। इससे अब अनाज मंडियां धान की ढेरियों से अटने लगी है। वहीं उठान भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

अनाजमंडी में पहुंचे किसान रणवीर, जगदीश, रूपचंद और रामेश्वर ने बताया कि इन दिनों मौसम के खुश्क रहने से अनाज मंडियों में पहुंच रही धान की फसल में नमी की मात्रा 17 फीसदी से कम है। इससे सरकारी खरीद में किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है। मंडी सुपरवाइजर राजेश नैन ने बताया कि बुधवार को वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से परमल धान की सरकारी खरीद की गई।
खरीद एजेंसियों की ओर से मंडियों में पहुंच रही फसल की गुणवत्ता और नमी की जांच के बाद खरीद की जा रही है। किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान बेचने में परेशानी नहीं हो रही। इससे किसानों की फसल तुरंत बिक रही है।
विज्ञापन

-
फतेहाबाद की मंडियों में 3.31 लाख क्विंटल धान की आवक, 59 हजार क्विंटल की बिक्री
जिले की मंडियों में अब तक 3,31,630 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें अकेले बुधवार को 87,000 क्विंटल धान पहुंचा। अब तक 59,090 क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है, जबकि 2,72,550 क्विंटल बिना बिका हुआ है। मंडीवार आंकड़ों में रतिया सबसे आगे है, जहां 1,05,510 क्विंटल धान पहुंचा। भूना में 85,075 और फतेहाबाद में 74,395 क्विंटल आवक हुई। टोहाना में 44,390 क्विंटल धान पहुंचा, जिसमें 14,440 क्विंटल बिक चुका है और 200 क्विंटल का उठान दर्ज किया गया। भट्टू कलां में 13,320, धारसूल कलां में 8,003 और जाखल में 940 क्विंटल धान की आवक हुई। मंडियों में खरीद, बिक्री और उठान का कार्य जारी है।
-
2.72 लाख क्विंटल से अधिक उठान बना चुनौती
जिले की मंडियों में अभी 272550 क्विंटल धान की उठान बाकी है। आवक लगातार जारी रहने के कारण मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसियों के सामने उठान में तेजी लाने की चुनौती है। यदि उठान की गति बढ़ाई जाती है तो मंडियों में खाली जगह उपलब्ध होगी और आने वाले दिनों में बढ़ने वाली धान की आवक को व्यवस्थित करने में आसानी होगी।

:: अनाज मंडियों में पहुंच रही धान की फसल की तुरंत खरीद हो रही है। आवक लगातार बढ़ रही है। आवक को देखते उठान भी शुरू करवा दिया गया ताकि मंडी में फसल रखने के लिए किसानों को परेशानी न हो।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

शहर की पुरानी अनाजमंडी में गेटपास जारी करवाने के लिए बायोमेट्रिक करवाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें