फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंदड़ से विशेष प्रचार अभियान का हुआ आगाज, उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चिंदड़ में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पुस्तिका का विमोचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । प्रदेश सरकार के चार साल से अधिक के उपलब्धियों भरे कार्यकाल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग फतेहाबाद द्वारा विशेष प्रचार अभियान का आगाज जिला के गांव चिंदड़ से शुरू कर दिया गया है। सोमवार को उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, डीआरडीए व जिप सीईओ डॉ. जयबीर यादव सहित अन्य अधिकारियों ने वर्तमान सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर पुस्तिका का विमोचन किया, जिसे बाद में ग्रामीणों में वितरित किया गया। यह पुस्तिका अंत्योदय भवन व सरल केंद्रों की जानकारी से परिपूर्ण है। इसमें विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ अंत्योदय भवन व सरल केंद्र के स्थान दर्शाए गए है। उपायुक्त डॉ. आभीर व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। ॉजिला के सात खंडों में चलेगा प्रचार प्रसार का कार्य
इस मौके पर डीपीआईआरओ सुरेंद्र सिंह ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग फतेहाबाद द्वारा विशेष प्रचार अभियान के लिए विभागीय व सूचीबद्ध की गई सात पार्टियों को लगाया गया है, जो जिला के सभी खंडों के गांव-गांव व ढाणियों में जाकर वर्तमान सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का गुणगान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी करेंगे औचक निरीक्षण
सूचना, जन-संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जिला के प्रत्येक गांव व ढाणियों तक पहुंचाने के लिए एक माह तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जो आगामी 22 फरवरी तक चलेगा। महानिदेशक के निर्देशानुसार प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर , इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं का प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा। इस विशेष प्रचार अभियान में गांव व क्षेत्र के मौजिज लोगों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में डीआरडीए व जिला परिषद सीईओ डॉ. जयबीर यादव, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ बाल कृष्ण, डीडीएएच डॉ. काशी राम, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, एआईपीआरओ आत्मा राम कसाना सहित सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें