फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 3 युवकों के साथ लाखों की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर गांव सिंबलवाला व पंजाब के संगरूर निवासी तीन लोगों के खिलाफ तीन युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने उनके साथ करीबन नौ लाख 31 हजार की ठगी की है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी शहर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। भाटिया नगर निवासी दयाल सिंह ने कहा कि वह बारहवीं पास है, करीबन एक साल पहले पीएनबी बैंक के पास बने स्टीफन वीजा कंसल्टेंट से उसका संपर्क हुआ। वहां एक व्यक्ति गांव सिंबलवाला निवासी शमशेर सिंह मिला। उसने कहा कि उसकी पत्नी के बुआ के लड़के ऑस्ट्रेलिया में पीआर हैं। उसकी कंपनी वीजा देती है। वह उनके माध्यम से विदेश भेजने का काम करता है। उसने बताया कि उसके दो अन्य पार्टनर पंजाब के मूनक के गांव महासिंवाला निवासी लखविंदर व मलकीत है। विदेश में जाने के 18 लाख रुपये देने पड़ेंगे, यदि एक दो और लोगों को लेकर आएंगे तो आपको 14 लाख देने पड़ेंगे। वह उनके झांसे में आ गया और अपनी मौसी के लड़के हांसी के रहने वाले प्रवीण व कुरुक्षेत्र के रहने वाले अनिल से बातचीत की।

आरोपी उन्हें बाहर भेजने के नाम पर टालमटोल करते रहे लेकिन वीजा नही दिया। आरोपियों ने उनके साथ करीबन 9 लाख 31 हजार रुपये की ठगी की है। उनके खिलाफ शहर पुलिस के पास शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की तो शिकायत डीजीपी हरियाणा को दी। शहर पुलिस ने डीजीपी से मिले आदेश के बाद तीनों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें