जिले में चल रहे सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में 25 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग निदेशालय बंद करके नजदीक के स्कूल में मर्ज करने जा रहा है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिले के मर्ज होने वाले प्राइमरी और मिडिल स्कूल की सूची जारी की है। इन्हें नजदीक के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सरकारी स्कूल में मर्ज किया जाएगा। ऐसे जिले में 29 प्राइमरी और एक मिडिल स्कूल है। अहम बात यह है कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बेशक कम है लेकिन शिक्षकों की संख्या पूरी है। बावजूद इसके शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ा पाए।
पांच स्कूलों में 10 से कम विद्यार्थी
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी सूची के मुताबिक 29 प्राइमरी स्कूल ऐसे है जहां पर विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम है। इसके अलावा पांच ऐसे स्कूल भी है जिनकी संख्या पांच से कम है। जबकि यहां पर दो-दो शिक्षक कार्यरत है।
ठरवां का मिडिल स्कूल में शिक्षक ही नहीं
राजकीय मिडिल स्कूल ठरवां में विद्यार्थियों की संख्या 23 है जबकि यहां पर एक भी शिक्षक नहीं है। इस स्कूल को भी नजदीक स्कूल में शिक्षा विभाग मर्ज करेगा। नए आदेशों के मुताबिक जिले में एक ही मिडिल स्कूल है जो मर्ज होगा।
ये प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज :
स्कूल विद्यार्थी शिक्षक
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी मेहूवाला 25 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी चाननराम 18 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी बनमंदोरी 14 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूंदड़ा 25 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्राह्मणीखेड़ा 17 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनियाना नहर कोठी 14 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी बिश्नोइयान 11 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूना ढाणी कंबोज 7 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नानकसर 19 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी भादवान 15 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गिल्लाखेड़ा 12 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला अहली चुघ 10 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी मूसा 5 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नडेल 22 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कासीमपुर 12 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुरथैल 11 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंडरी 25 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायपुर 24 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला निमड़ी 23 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला खैरपुर 22 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलंदरगढ़ 16 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्लाट ब्राह्मणवाला 13 1
राजकीय प्राथमिक पाठशाला दशमेश नगर 18 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिल्लेवाल 15 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी जमालपुर 15 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोठे मोड़ेवाला 12 1
राजकीय प्राथमिक पाठशाला गिरनो 7 2
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी इंदाछोई 6 1
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी लखुवाली 6 1
ये मिडिल स्कूल होगा मर्ज
स्कूल विद्यार्थी शिक्षक
राजकीय माध्यमिक स्कूल ठरवां 23 0
शिक्षक नहीं बढ़ा पाए विद्यार्थियों की संख्या
स्कूलों को मर्ज की करने की तैयारी लंबे समय से चल रही है। शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए थे लेकिन जिले के 30 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 25 से ज्यादा संख्या नहीं कर पाए।
कोट
निदेशालय ने सूची मांगी थी, वो भेज दी गई है। जिले में ऐसे 30 स्कूल है जिनमें विद्यार्थियों की संख्या कम है। मर्ज करने की प्रक्रिया निदेशालय स्तर पर होगी।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।