फतेहाबाद। सीबीएसई से जुड़े मॉडल संस्कृति स्कूलों का भी इस बार पहली बार कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 57 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि दसवीं कक्षा में 55 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, मॉडल संस्कृति स्कूलों के बारहवीं कक्षा में 24 फीसदी और दसवीं में 13 फीसदी छात्र फेल हो गए।
संतोषजनक रहा है परीक्षा परिणाम : डीईओ
सीबीएसई से जुड़े मॉडल संस्कृति स्कूलों के छात्रों ने पहली बार बोर्ड परीक्षा दी थी। स्टाफ की कमी के बावजूद परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है। इससे बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।