फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हत्यारे जय सिंह ने नाम बदलकर की थी प्रेमिका के पति से दोस्ती

Fri, 12 May 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कुकड़ावाली के युवक धर्मबीर की हत्या के मामले में डिस क्लोजर रिपोर्ट में सामने आया है कि दोषी ने प्रेमिका की शादी के बाद उससे मिलने के लिए अपना नाम बदल कर धर्मबीर से दोस्ती कर ली। इसके बाद, आरोपी जय सिंह ने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 31 मार्च 2017 को दोषी जयसिंह निवासी गांव शक्कर मंदोरी अपने साथी भगत सिंह निवासी बनगांव के साथ धर्मबीर को अपने साथ ले गया था। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करके शव को बनगांव के पास एक खेत के खाल में दबा दिया था। इस मामले में 31 मार्च 2017 को धर्मबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज की थी। पुलिस के सामने दोषी जय सिंह ने अपने बयान में बताया था कि मानावाली में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती सपना के साथ हो गई थी और अक्सर उनकी मुलाकात होती रहती थी। जयसिंह ने पुलिस को बताया कि उसने भगत सिंह के साथ मिलकर साजिश के मुताबिक धर्मवीर के गले में साफे डालकर उसे जान से मार दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी जय सिंह, भगत सिंह व मृतक धर्मबीर की पत्नी सपना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पति व सास-ससुर को नींद की गोलियां देकर प्रेमी से मिलती थी सपना
वहीं, सपना ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया था कि उसकी शादी 28 मार्च 2015 को कुकड़ावाली निवासी धर्मबीर के साथ हुई थी। मानावाली के स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती जय सिंह के साथ हो गई, उसके बाद वह दोनों मोबाइल के जरिये संपर्क में रहते थे। उसकी शादी के बाद जय सिंह ने अपना नाम अनिल रख लिया और उसके पति धर्मबीर से दोस्ती कर ली। जय सिंह ने सपना को नींद की गोलियां लाकर दी। उसने वह नींद की गोलियां अपने पति व सास-ससुर को देकर दोनों मकान की छत व वाटर वर्क्स में रात के समय मिलते रहे। इस दौरान जय सिंह ने कई बार कहा कि तेरे पति धर्मबीर का काम तमाम कर देते हैं, जिस पर उसने भी अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें