फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने का लालच देकर 24 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। गांव लधुवास निवासी किसान साधु सिंह को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर जालसाजों ने 24 लाख रुपये ठग लिए। सदर पुलिस ने ठगी के आरोप में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश व गबन के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी नेहा शर्मा, बबलू व 4 अन्य आरोपियों का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किसान साधु सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास नोएडा से फोन आया कि वे उसके रुपये दोगुना करने के साथ उसकी कंपनी में नौकरी लगवा देंगे। आरोपियों ने उससे कहा कि जमा किए गए रुपये दोगुना होने के साथ ब्याज सहित वापस मिल जाएंगे। वह उनकी बातों में आ गया। उसने अपने खाते से ऑनलाइन चार आरोपियों के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा आरोपियों को कैश दिए। काफी दिन तक न तो उसकी नौकरी लगी और न ही उसको जमा राशि का ब्याज व दोगुना राशि मिली। तहकीकात करने पर पता चला कि नेहा शर्मा व बबलू तथा तीन-चार अन्य लोग झांसे में लेकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ठगी का शिकार होने के बाद साधु सिंह ने इसकी शिकायत रतिया सदर पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें