फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरआई के मकानों की राशी वापिस जमा करवाने के नोटिस थमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
गांव ढ़ाबीकलां में विवादित प्लॉट पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की दो किस्त जारी कर पंचायती राज विभाग फंस गया है। सीएम विंडो व जिला प्रशासन के पास कई बार शिकायत आने के बाद अब पंचायती विभाग की आंखें खुल गई है। अब वह आनन फानन में लाभपात्र को किस्तों की राशि वापस लौटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ढ़ाबीकलां निवासी प्रताप सिंह पुत्र बीर सिंह ने सीएम विंडो व उच्चाधिकारियों को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में उनके प्लाट नंबर 497 पर गांव के ही एक परिवार से विवाद चल रहा है। इस प्लाट पर प्रशासन ने दो लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो-दो किस्तें जारी कर दी। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को दी शिकयत में कहा कि इस प्लाट पर दो मकानों के लिए 45- 45 हजार रुपये की दो किस्त मार्च महीने में जारी की गई है। इसके उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन को लिखित मेें शिकायत में कहा कि जिस प्लाट पर पीआरआई की किस्त जारी की गई है वह उसका है। यहां पर मकान बनाने का कार्य बंद करवाया जाए और इस मामले में शामिल विभागीय कर्मचारी व इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन जिला प्रशासन ने अपनी गलती को सुधारने की बजाए जून व जुलाई में 60- 60 हजार रुपये की दूसरी किस्त भी जारी कर दी। इस मुद्दे की बार-बार शिकायत होने के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मकान बनाने के लिए जारी हुई राशी को वापस जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिए है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवीर कादियान ने बताया कि जिन दो लोगों के नाम पीआरवाई की किस्त जारी हुई है, उन लोगों ने मकान बनवाने के लिए शपथ पत्र दिया था कि प्लाट उनका अपना है। अब यह मामला सामने आने पर जारी की गई राशि वापस जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें