फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक पर रंजिशन 17 लोगों ने हमलाकर पीटा, कार भी तोड़ी

Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
तोड़ी गई कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। उकलाना रोड पर 17 से ज्यादा लोगों ने रंजिशन हमला कर युवक को बुरी तरह पीटा और उसके दोस्त की कार भी तोड़ दी। घायल आलोक के बयान पर पुलिस ने पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
भूना के वार्ड नंबर 11 निवासी 22 वर्षीय आलोक कुमार ने बताया कि 21 मार्च की रात वह अपने दोस्त अंकुश जांडलीकलां, कर्ण सिंह और विक्की भूना के साथ आई 20 कार (एचआर 22पी 7578) से खाना लेने उकलाना रोड स्थित एक होटल की ओर जा रहे थे। वह खुद कार चला रहे थे।
विज्ञापन

जब वे हिसार रोड पर स्थित कपड़े की दुकान के पास पहुंचे तो वहां मिले प्रवीण उर्फ पिन्नी, सूरज उर्फ सुर्जी, दीपू समेत कुछ लोग कार के आगे आ गए। पास की गली में सुखा बुवान, बिल्ला पंजाबी, गोलू और 10-12 अन्य युवक खड़े थे। उन्होंने जबरदस्ती कार रुकवाई और सभी को उतार लिया। इसके बाद आलोक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हमलावरों ने मारपीट के बाद कार छीन ली। कुछ आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। होश आने पर आलोक ने विक्की के भाई रवि भूना को घटना की जानकारी दी। रवि के पहुंचने के बाद भी हमलावरों ने हंगामा कर जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान डायल 112 पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने आलोक को सीएचसी भूना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आलोक के बयान पर सुखा बुवान, बिल्ला पंजाबी, गोलू, प्रवीण उर्फ पिन्नी, सूरज उर्फ सुर्जी और दीपू के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें