फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक यात्रा से दिया नशे का दूर करने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। समाज में व्याप्त नशे की बुराई के खिलाफ युवा जागरूकता मंच भूना के सैकड़ों युवाओं ने जोरदार हुंकार भरी। करीब 150 मोटर साइकिलों पर सवार युवाओं ने नशों के दुष्प्रभावों को दृष्टांत करने वाले बैनर लगाकर ड्रग्स, स्मैक, चिट्टा, शराब व अफीम इत्यादि के नशों के हानिकारक प्रभावों से लोगों को अवगत करवाया। यह मोटर साइकिल यात्रा अनाज मंडी से शुरू हुई। जिसे थाना प्रभारी देवेंद्र नैन और डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भूना शहर के बाद नाढोड़ी, हासंगा, घोटड़ू, धौलू, दिगोह, खेड़ी व लहरियां में ग्रामीणों को नशों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली को हरी झंडी देने के उपरांत थाना भूना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र नैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग जब तक नशों के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक इस बुराई का अंत संभव नहीं हो सकता। इसलिए युवाओं को संगठित होकर नशा तस्करों के विरूद्ध गुप्त शिकायत देकर पुलिस को अवगत करवाएं, ताकि समाज मेें युवाओं को इस नशा रूपी दलदल से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए नशे के सौदागर बन बैठे हैं, जिनको बेनकाब करना जरूरी है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अनिल बागड़ी, बलविंद्र ढकरवाल, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, अरुण सेठी, परमजीत बिश्नोई, सुरेंद्र थापण, सुरेश बागड़ी, मोहित कुमार, जगजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें