फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में हुई मात्र 41 एमएम बारिश, उमस से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस बार प्री मानसून की बारिश न होने से जिला में लोग धूप व उमस से बेहाल हैं। उमस से कारण पसीने से तरबतर लोगों का जीवन दूभर हो गया है। इस सप्ताह फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 41 लेकर 44 डिग्री के बीच रहा। इस बार जून में मात्र 41 एमएम बारिश दर्ज की गई जोकि औसत से काफी कम है। जबकि बीते वर्ष जून में 128 एमएम बारिश हुई थी। जिला राजस्व व कृषि विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में जून माह में 41 एमएम तथा मई में 23 एमएम ही बारिश दर्ज की गई, जोकि औसत से काफी कम है। इस समय जिले में धान की फसल को पानी की काफी जरूरत है। बरसात न होने से यहां लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गई है, जबकि किसान भी टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं। जिला राजस्व विभाग के अनुसार, प्री मानसून सीजन में जिले में 120 एमएम से अधिक बरसात होनी चाहिए, जबकि अब तक मात्र 41 एमएम की बारिश हुई। जिसमें टोहाना व रतिया का आंकड़ा फतेहाबाद से अधिक है।
बिजली कट भी बढ़ा रहे परेशानी
रविवार को तो फतेहाबाद में बिजली के भी निरंतर कट लगते रहे। सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक, दोपहर 1.25 से 2.25 तक तथा 3 बजे से 3.40 तक पूरे शहर में बिजली की कटौती की गई। 33 केवी सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी का कहना है कि यह कट हिसार विद्युत नगर आपरेशन सर्कल से आए आदेशों पर लगाए गए हैं। निगम के अनुसार बरसात न होने से पावर हाउस ओवरहीट हो गया है, जब तक बरसात नहीं होती, तब तक यह स्थिति बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
इस बार प्री बरसात अभी तक तक काफी कम हुई है। जिस कारण धान की फसल को भी पानी नहीं लग पा रहा। आने वाले दिनों में बरसात की संभावना जताई गई है। तब हालात सामान्य हो सकते हैं।
- डॉ. बलवंत सिंह सहारण, कृषि उपनिदेशक
प्री मानसून में औसतन जिले में 100 एमएम से भी ज्यादा बरसात होनी चाहिए। अभी तक यहां अपेक्षाकृत काफी कम बरसात है, जिस कारण गर्मी अत्यधिक है। मौसम विभाग ने शीघ्र ही बरसात की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें