नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना वैक्सीन का टोटा खत्म होने जा रहा है। सोमवार शाम को जिले को 15 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन की अलॉट हुई है। वैक्सीन पहुंचने के बाद जिले को पांच से छह दिन का स्टॉक मिल जाएगा। वैक्सीन की 15 हजार डोज मिलने के बाद बड़ी राहत मिली है, जिला वैक्सीन स्टोर में सोमवार को स्टॉक खत्म हो गया था। मात्र 40 डोज ही कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक बचा है।
मंगलवार को जिला वैक्सीन स्टोर की टीम 15 हजार डोज लेकर आएगी, इसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। जिले को रोजाना 2500 से 3000 तक डोज की जरूरत होती है। लेकिन जुलाई माह में जिले को डिमांड के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिल रही है।
जिले में सोमवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 8
फ्रंटलाइन वर्कर्स 14
60 साल से ऊपर 374
45 से 59 साल 1309
18 से 44 साल 2107
कोट
15 हजार डोज अलॉट हुई है, जो कि मंगलवार को लेकर आएंगे। वैक्सीन का स्टॉक मिलते ही उसे केंद्रों पर बांट दिया जाएगा। वैक्सीन की डिमांड बढ़ रही है लेकिन उसके मुताबिक स्टॉक नहीं मिल रहा है।
- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर।