फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15 मॉडिफाई साइलेंसर पर चलवाया रोडरोलर

Sat, 06 Dec 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में साइलेंसर पर रोड रोलर चलवाते हुए यातायात पुलिस अ​धिकारी व कर्मचारी स्त्रोत पुलिस 
विज्ञापन
फतेहाबाद। यातायात पुलिस ने 15 बुलेट बाइक से उतरवाए मोडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर रोडरोलर चलवाकर नष्ट करवाया है। थाना ट्रैफिक प्रबंधक उप-निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि वाहन मालिक को बाइक के साइलेंसर या हॉर्न को बदलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


इसके साथ ही, दुकानदारों और वर्कशॉप मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी ग्राहक की बाइक में आवाज बढ़ाने वाले उपकरण न लगाएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर सुरक्षा और शांति बनाए रखना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न न केवल शोर फैलाते हैं, बल्कि जनता की सुरक्षा खतरे में डालते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। अगर कोई दुकानदार बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें