फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जूझ रहे फतेहाबाद जिले को बड़ी राहत, एक दिन में 14 मरीज ठीक होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कोरोना का रौद्र रूप देख चुके फतेहाबाद जिले के बड़ी राहत है। शनिवार को फतेहाबाद जिले के 14 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद कोविड सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया है। इनमें फतेहाबाद के हुडा सेक्टर स्थित एक निजी अस्पताल के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी के साथ जिले में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। उधर शनिवार को फतेहाबाद जिले के टोहाना के कल्याणनगर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

इन इलाकों के निवासी हुए हैं कोविड सेंटर से डिस्चार्ज
गांव गिल्लाखेड़ा, फतेहाबाद का गीता मंदिर रोड, एक निजी अस्पताल के चार कर्मचारी, पीलीमंदौरी का एक, टोहाना के चार, अकांवाली, रत्ताखेड़ा और शेखुपुर सोतर का एक-एक मरीज कोविड सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब इनको अपने घर पर क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
नई चेन की आशंका, बैंक मैनेजर सहित चार कर्मचारी आ चुके हैं कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के के सूत्रों की मानें तो ये आशंका जताई गई है कि डीएसपी रोड स्थित एक निजी बैंक कोरोना चेन का घर ना बन जाए। दरअसल पिछले एक सप्ताह में इस बैंक के मैनेजर सहित कुल चार कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब पिछले दिनों में बैंक में आने वाले सभी लोगों की सूची तैयार करने में जुटा है ताकि समय रहते उनके सैंपल लिए जा सकें। इससे पहले शहर के दो निजी अस्पतालों से भी कोरोना मरीजों की चेन लगातार बढ़ती चली गई थी।
विज्ञापन

‘शुक्रवार देर रात और शनिवार को जिलेभर के विभिन्न इलाकों के कुल 14 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि टोहाना इलाके में शनिवार को एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।’
विज्ञापन

डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें