फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवती लापता, दंपति सहित तीन पर अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के एक मोहल्ले से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने लापता नाबालिग के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर भिवानी के एक युवक व रोहतक के एक दंपति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी बहन बीते सोमवार की रात को घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि भिवानी के युवक सुनील व रोहतक के कुलदीप व उसकी पत्नी उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें