फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में रजत हासिल करने वाले खिलाड़ी सिहाग को सिवाच ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव धारनिया के नरेश सिहाग ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी अंडर-17 में शानदार प्रदर्शन किया। उसके प्रदर्शन पर टीम ने रजत पदक हासिल किया। फतेहाबाद पहुंचने पर नरेश का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विरेन्द्र सिवाच व डीएसपी उमेद सिंह ने सबसे पहले हाकी खिलाड़ी नरेश सिहाग को जीत की बधाई दी। गौरतलब है कि धारनिया के नरेश सिहाग ने 29 नवंबर को झारखंड रांची में नेशनल स्कूल गेम्स में बतौर हॉकी खिलाड़ी के तौर पर भाग लिया था। इस मौके पर सिवाच ने कहा कि नरेश ने हॉकी अंडर-17 मेडल जीतकर हरियाणा का परचम लहराया है। ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार भी बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी अपील की कि इसी तरह आप लोग भी कड़ी मेहनत व समर्पण करोगे तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकते हैं। इस मौके पर भाजपा भट्टू मंडल अध्यक्ष शीशपाल गोदारा, एसएचओ आत्माराम, एथलीट कोच सूबे सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें