फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परीक्षा केंद्र में 11 शिक्षक रहे गैरहाजिर 20 विलंब से पहुंचे, स्पष्टीकरण मांगा

Sun, 01 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एनएमएमएसएस (राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना) की जिला मुख्यालय के केंद्रों पर हुई परीक्षा को लेकर ड्यूटी पर देरी से पहुंचने के मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक की तरफ से रिपोर्ट आने के बाद डीईईओ कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित शिक्षकों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। रिपोर्ट में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र में 11 शिक्षक तो पहुंचे ही नहीं थे और 12 शिक्षक ऐसे थे जो कि परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचें।
इसके अलावा 8 शिक्षक 10 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट के बीच पहुंचे थे। जबकि परीक्षा शुरू होने का समय 11 बजे था। स्पष्टीकरण का नोटिस आने के बाद शिक्षकों ने बीईओ फतेहाबाद पर ठीकरा फोड़ा है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें समय की जानकारी नहीं दी गई। वहीं बीईओ का कहना है कि जो पत्र डीईईओ कार्यालय से आया था उसी के तहत ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यालय और शिक्षकों के बीच कम्युनिकेशन न रहने के कारण दिक्कत आई थी। जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में 2707 विद्यार्थियों में से 2499 विद्यार्थी उपस्थित रहे थे जबकि 208 नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें