फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा बाईपास भूना रोड पर पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार से 100 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी तस्कर बिसरा रोड धांगड़ निवासी भगवान दास के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक पुलिस टीम हिसार-सिरसा बाईपास के भूना रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान भूना रोड की तरफ से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आ रहा युवक टीम को देखकर मोड़ने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। पकड़े गए युवक ने पहचान बिसला रोड धांगड़ निवासी भगवान दास के रूप में बताई। जब टीम ने नियम अनुसार स्कूटी की जांच की तो उसमें से कुछ बरामद नहीं हुआ। टीम ने जब भगवान दास की तलाशी की तो उसकी जेब में से लिफाफा बरामद हुआ और उसमें 100 ग्राम अफीम था। संवाद