फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टूकलां में सड़क हादसे में कक्षा दसवीं के छात्र की मौत हो गई। मामले के मुताबिक हिसार के गांव बांडा हेड़ी निवासी सुमित अपनी बुआ के पास भट्टूकलां में पेपरों की तैयारी करने आया हुआ था। वीरवार की सुबह करीब 9 बजे अपने गांव मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांडा हेड़ी जा रहा था। गांव ढांड गांव से निकलते ही सदलपुर रोड पर मोटरसाइकिल के आगे अचानक पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर दीवार से टकरा ग, जिससे छात्र सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर ढाणियों से एकत्रित हुए लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को भट्टू के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें