फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू से बढ़ रहा मुंह के प्री कैंसर का खतरा, मुंह के खुलने का साइज हो रहा कम

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दांतों का उपचार करते डॉ. शरद तुली। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। तंबाकू का सेवन कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। बालों का झड़ना से लेकर हृदय तक की बीमारी हो रही है। मोतियाबिंद और फेफड़ों का कैंसर भी तंबाकू के कारण बढ़ रहा है। तंबाकू के कारण मुंह के प्री कैंसर को भी बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर दूसरे दिन केस आ रहा है। यहां तक कि महिलाएं भी प्री कैंसर का शिकार हो रही हैं। प्री कैंसर का शिकार मरीजों के मुंह के खुलने का साइज कम हो रहा है। मुंह जहां चार उंगलियों तक खुलना चाहिए वहीं दो उंगलियां तक मुश्किल से खुल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक प्री कैंसर के 1280 केस सामने आ चुके हैं। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर काउंसिलिंग के द्वारा धूम्रपान छुड़वाकर प्री-कैंसर को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 560 तथा अप्रैल 2019 से मार्च 2022 तक 720 प्री-कैंसर के केस सामने आ चुके हैं।
ये भी हैं तंबाकू के दुष्प्रभाव
- बालों का झड़ना
- मोतियाबिंद
- दांत में सड़न
- फेफड़ों का कैंसर
- दिल की बीमारी
- पेट का अल्सर
- बदरंग उंगलियां
- विकृत शुक्राणु
तंबाकू से कमजोर हो रहे फेफड़े, हृदय की बीमारी बढ़ रही
चिकित्सकों के मुताबिक तंबाकू का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर हो रहा है। इसके कारण फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। कोरोना महामारी ने यह दर्द ज्यादा और बढ़ाया है। तंबाकू का सेवन करने वालों पर कोरोना होने पर फेफड़ों पर दोगुना असर हुआ है। रोजाना ओपीडी में 10 से 15 केस सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर आ रहे हैं। यही ही नहीं तंबाकू के कारण हृदय की बीमारी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान के ये काटे गए चालान
वर्ष चालान
2018 - 513
2019 - 442
2020 - 114
2021 - 108
2022 - 24
समय रहते उपचार लेकर कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है
ओपीडी में हर माह 10 से 15 मरीज मुंह के प्री कैंसर को लेकर आ रहे है। मरीज का मुंह खुलने का साइज कम हो चुका होता है। समय रहते उपचार लेकर कैंसर बढ़ने से रोका जा सकता है। जब भी धूम्रपान या फिर गुटखा खाने का मन करें तो तीन से चार गिलास पानी पीना चाहिए। अच्छा खाना लेना चाहिए।
- मेजर डॉ. शरद तुली, दंत चिकित्सक, नागरिक अस्पताल
तंबाकू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के चालान भी किए जाते हैं। तंबाकू का सेवन कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में इसके सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें