फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा की 10 हजार गोलियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पास हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो यूनिट सिरसा की टीम ने अल्टो कार सवार दो युवकों को प्रतिबंधित दवा की 10 हजार गोलियों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्करों ने पुलिस टीम की गाड़ी को टक्कर मारी और कर्मचारियों को भी मारने का प्रयास किया। मामले में सदर पुलिस ने एचएसएनसीबी यूनिट सिरसा के एएसआई हरमीत सिंह की शिकायत पर मतिदास उर्फ पोपली, भरत सिंह उर्फ चनन और सप्लायर विनोद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो यूनिट के एएसआई हरमीत सिंह ने बताया कि दो युवक जो कि नशे की गोलियां बेचने का धंधा करते हैं, वह अग्रोहा की तरफ से आ रहे है। टीम ने गांव खाराखेड़ी के पास नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान गांव खाराखेड़ी की तरफ से अल्टो कार आ रही थी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। कार चालक ने एएसआई प्रेमकुमार और चानन को कुचलने का प्रयास किया और सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान कार बंद हो गई और उसमें सवार दो युवकों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान पंजाब के सरदूलगढ़ के गांव खेरा खुर्द हाल फतेहाबाद के फव्वारा चौक निवासी मतिदास उर्फ पोपली, सरदूलगढ़ के गांव खेरा खुर्द निवासी भरत सिंह उर्फ चनन के रूप में हुई। टीम ने राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर जब जांच करवाई तो गाड़ी में से प्लास्टिक का बैग बरामद हुआ। बैग में से एक हजार नशे की गोलियों के पत्ते बरामद हुए, एक पत्ते में 10 गोलियां थी। पूछताछ में सामने आया कि गांव भोड़ाहोशनाक निवासी विनोद ने नशे की गोलियां बेची थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें