फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतियां ठीक करवाने के लिए 10 दिन का मौका

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर परिषद ने पिछले दिनों याशी कंपनी से सर्वे करवाया था। प्रदेश के सभी नप और नपा में ये सर्वे हुआ था। सर्वे के बाद प्री असेसमेंट नोटिस जारी किए गए। नोटिसों में गलतियां थी। इसको लेकर 15 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी, इसके बाद रोक लग गई थी। लेकिन नगर निकाय ने अब दोबारा 10 दिन का मौका दे दिया है। प्री असेसमेंट सर्वे नोटिस में 15 मई तक आपत्तियों को ठीक करवा पाएंगे।
विज्ञापन

याशी कंपनी के प्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार से कैंप लगाकर आपत्तियां लेंगे और उसे ठीक करवाएंगे। अगर कोई प्री असेसमेंट में आपत्ति दर्ज नहीं करवाता है तो फाइनल मानकर डाटा दर्ज हो जाएगा। याशी कंपनी नगर परिषद और नगर पालिका को फाइनल डाटा देगी। अधिकारियों की माने तो एक से दो माह में फाइनल डाटा तैयार हो जाएगा और दोबारा बिल जारी होंगे। प्रॉपर्टी टैक्स के ये बिल फाइनल होंगे। प्रॉपर्टी आईडी का फाइनल डाटा तैयार होने के बाद मालिक के नाम से घरों के बाहर क्यूआर कोड व नेम प्लेट लगाने की भी तैयार है। क्यूआर कोड के जरिए लोग अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी आनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स भी भर पाएंगे।
अब तक कंपनी के पास आई 2310 आपत्तियां
प्री असेसमेंट नोटिस जारी होने के बाद कंपनी के पास करीब 2310 आपत्तियां दर्ज हो चुकी है। इसमें मुख्य तौर पर आपत्तियां क्षेत्र को लेकर है। सर्वे में रिहायशी क्षेत्र को कामर्शियल दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कई प्रॉपर्टी का एरिया भी बढ़ा दिया गया है। प्री असेसमेंट नोटिस में नाम की भी गलतियां है। नोटिस में नाम गलत दर्ज कर रखे हैं।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नई कॉलोनियों में सर्वे पूरा, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस
नगर परिषद ने याशी कंपनी से ही प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नई कॉलोनियों में भी सर्वे करवाया है। जो कि याशी कंपनी ने पूरा कर दिया है। इसमें हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर शामिल है। सर्वे का डाटा कंपनी के पास भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद नई कॉलोनियों के प्रॉपर्टी मालिकों को प्री असेसमेंट नोटिस जारी होंगे और इसकी प्रक्रिया अलग रहेगी।
शहर में प्रॉपर्टी आईडी की स्थिति
कुल प्रॉपर्टी : 27 हजार
खाली प्लॉट : 6500
बनी हुई प्रॉपर्टी : 20500
वार्ड : 27
कोट
प्री असेसमेंट सर्वे नोटिस जारी किए गए थे। इसको लेकर 15 अप्रैल तक आपत्तियां ली गई थी। आपत्तियों को लेकर अब दोबारा 15 मई तक का समय दिया गया है। अगर प्रॉपर्टी आईडी में किसी तरह की दिक्कत है तो उसे ठीक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

-कौशल सरदना, सुपरवाइजर, याशी कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें