फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में पानी का 10 करोड़ रुपये बिल बकाया, अब अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय

Sun, 22 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य अ​भियंता बैठक लेते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पानी का करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। पानी की बर्बादी को रोकने और बिल रिकवरी को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता एवं निदेशक जल स्वास्थ्य सहायक संगठन डॉ. जसवंत सिंह ने रविवार को फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अगर बिल बकाया है तो कनेक्शन काटे जाएं। अगर बिल रिकवरी नहीं होगी कि अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि आज के दौर में जल संरक्षण अति आवश्यक है। बकाया बिलों की वसूली पर डॉ. जसवंत सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के पानी के बिल लंबे समय से लंबित हैं, उनसे प्राथमिकता के आधार पर वसूली की जाए। राजस्व की समय पर प्राप्ति विभाग की सेवाओं को सुचारु रखने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाएं।
बैठक में अवैध जल कनेक्शनों को नियमित करने या उन्हें काटने के निर्देश भी दिए गए ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके और प्रेशर की समस्या का समाधान हो सके। बैठक के अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि बिल रिकवरी में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में शर्मा चंद लाली जिला सलाहकार फतेहाबाद, राकेश सोगलान जिला सलाहकार सिरसा, बलदेव सिंह, प्रेम सिंह, राजेश कुमार, हरि सिंह, प्रदीप बैनीवाल खंड संयोजक सिरसा, राकेश कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें